एंबुलेंस पर ‘झूठी मौत’ की पोस्ट पड़ी भारी, तीन पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म की एंबुलेंस सेवा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट वायरल करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। सीएचसी शक्तिफार्म के चिकित्साधिकारी डॉ. रोहन कुमार की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को सीएचसी शक्तिफार्म के चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी पुलिस चौकी पहुंचे। डॉ. रोहन कुमार ने आरोप लगाया कि सुब्रतन कुमार, विक्की मंडल और अमित विश्वास ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि एंबुलेंस में डीजल खत्म होने के कारण वह रास्ते में खड़ी रही, जिससे मरीज की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

डॉ. रोहन कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था तथा एंबुलेंस में ईंधन खत्म होने जैसी कोई घटना नहीं हुई। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाकर स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

मामले को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में भी नाराजगी दिखाई दी। इस दौरान डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. ख्याली सिंह, मीनाक्षी राय, जीत सिंह, रूपा डे, सीमा मंडल, दुर्गा, अजीत हाल्दार, हरेन मंडल, दीपा मंडल और प्रियंका समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

बाद में चिकित्साधिकारी ने कोतवाल सुंदरम शर्मा को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119