दक्ष मंदिर गई 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमयी ढंग से लापता, मां को फोन कर बोली— “मुझे मत ढूंढना”

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से दक्ष मंदिर पूजा के लिए घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कनखल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार, नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह दक्ष मंदिर में पूजा करने जा रही है। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

आरोप है कि दोपहर में किशोरी के मोबाइल से उसकी मां के फोन पर कॉल आई। फोन पर किशोरी ने कहा कि वह जा रही है और उसे तलाश न किया जाए। परिजनों के मुताबिक फोन पर एक युवक की आवाज भी सुनाई दी, जिसने कहा कि “हमें मत ढूंढना।” इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

मामले में शुक्रवार को परिजनों ने कनखल थाने पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और किसी अनहोनी की आशंका जताई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119