उत्तराखंड…बीमा कंपनी की महिला कर्मी से छेड़छाड़ –ब्लैकमेलिंग और धमकी, सहकर्मी व उसकी पत्नी पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजपुर रोड स्थित एक जीवन बीमा कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, कंपनी में साथ काम करने वाला अमरदीप सिंह लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि एक दिन वह नशे की हालत में महिला के घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना से परेशान होकर महिला ने अप्रैल 2026 में मयूर विहार चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी अमरदीप सिंह और उसकी पत्नी सोनम ने लिखित माफीनामा देकर भविष्य में परेशान न करने का आश्वासन दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

आरोप है कि इसके बाद अमरदीप ने महिला की फेसबुक आईडी से तस्वीरें डाउनलोड कर लीं। वहीं उसकी पत्नी सोनम ने वे तस्वीरें पीड़िता के पति और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर उसे बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

पीड़िता का आरोप है कि 30 जुलाई को सोनम उसके ससुराल पहुंची और सास-ससुर के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद दोनों आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे महिला दहशत में है और उसका कार्यालय जाना भी मुश्किल हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि जाखन, राजपुर रोड निवासी अमरदीप सिंह और उसकी पत्नी सोनम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119