फेसबुक फ्रेंडशिप का जाल: ‘ब्रिटेन की डॉक्टर’ बनकर साइबर ठगों ने शिक्षिका से ऐंठे 58 लाख रुपये

खबर शेयर करें 👉

फेसबुक पर हुई दोस्ती एक महिला शिक्षिका को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने खुद को ब्रिटेन की डॉक्टर और फर्जी कस्टम अधिकारी बताकर करीब 58 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पंतनगर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अल्मोड़ा जिले की रहने वाली शिक्षिका के अनुसार, वर्ष 2022 में फेसबुक पर ‘डॉ. मारियो’ नाम की प्रोफाइल से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। प्रोफाइल पर विदेशी महिला की तस्वीर लगी थी और बातचीत के दौरान उसने खुद को ब्रिटेन के सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनोकॉलोजिस्ट) बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच फेसबुक और बाद में व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


वर्ष 2023 में कथित डॉक्टर ने शिक्षिका से कहा कि उसने उनके लिए ब्रिटेन से एक गिफ्ट भेजा है। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने पार्सल में विदेशी मुद्रा और कीमती सामान होने की बात कहकर उसे छुड़ाने के नाम पर रुपये मांगे। शुरुआत में संदेह होने के बावजूद शिक्षिका झांसे में आ गईं और रकम ट्रांसफर कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


इसके बाद आरबीआई चार्ज, कस्टम ड्यूटी और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग खातों में लगातार पैसे जमा कराए गए। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उन पर दबाव भी बनाया। नवंबर 2023 से 23 मार्च 2026 के बीच उनसे करीब 58 लाख रुपये ठग लिए गए।


आरोपियों ने शिक्षिका से चार नए बैंक खाते भी खुलवाए और उनके एटीएम कार्ड व सिम दिल्ली के पते पर मंगवा लिए, जिनका बाद में दुरुपयोग किया गया। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने बैंक जाकर सभी खाते बंद कराए और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


साइबर क्राइम थाना पंतनगर के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119