बैंक प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगों ने उड़ाए 2.35 लाख -लिंक क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से बैंक का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शक्ति विहार कॉलोनी निवासी खुमान लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया, जिसे क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


कुछ ही देर में साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 2.35 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। जब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और ठगों की पहचान व राशि की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119