महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पीड़िता ने दो फरवरी को थाने में दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम हरदुआ मिलक, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी एवं वर्तमान में आजाद नगर में रह रहे विपिन कुमार उनके घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को किच्छा बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119