आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए डेयरी विकास निदेशक —84 करोड़ के अत्याधुनिक प्लांट का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निदेशक ईलागिरी ने नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का निरीक्षण कर दुग्ध उत्पादन से लेकर गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुग्धशाला में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक, स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निदेशक को दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, सहकारी व्यवस्था तथा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। निदेशक ने विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर दूध की गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण प्रक्रिया, पैकेजिंग प्रणाली, तैयार उत्पादों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन क्षमता, उत्पादों की मांग और भविष्य की विस्तार योजनाओं की भी जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..घरेलू कलह के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान -पत्नी तीन माह से बच्चों सहित मायके में

इसके बाद निदेशक ईलागिरी ने करीब 84 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट के चालू होने के बाद दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर विपणन सुविधा और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खमरिया के जंगल में आबकारी विभाग की छापेमारी --दो भट्टियां ध्वस्त, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

निदेशक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द किसानों और उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कच्ची सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—सड़क नहीं तो वोट नहीं

इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी अभियंत्रण राजू दुम्का, प्रभारी गुणवत्ता नियंत्रण आर.सी. आर्या, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, दिनेश कुलौरा, विपिन तिवारी, कमल गरवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119