उत्तराखंड…दर्दनाक हादसा : अस्पताल की जर्जर दीवार बनी काल -निरीक्षण के दौरान दबे चिकित्सा प्रभारी की मौत
चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान बहकर आए मलबे से अस्पताल की बाउंड्रीवाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे कि पहले से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर डॉ. डिमरी को बाहर निकाला। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
डॉ. नवीन चंद्र डिमरी के असामयिक निधन की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। हादसे ने अस्पताल परिसर की जर्जर संरचनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या -चार बच्चों को छोड़ फरार हुआ पति
Utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती का खुलासा : छह गिरफ्तार, चार तमंचे और दो वाहन बरामद
मोटाहल्दू…किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा
नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी