दन्या उत्तराखंड…दो माह पहले बेटी की की थी शादी, फिर रची खौफनाक साजिश -पत्नी-बेटी और दामाद पर दराती से काटकर पिता की हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद के धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि पत्नी, नवविवाहित बेटी और दामाद ने मिलकर परिवार के मुखिया की धारदार दराती से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक 40 वर्षीय चंद्रशेखर पांडे निवासी सेली गांव था। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। चंद्रशेखर के शराब सेवन और घरेलू कलह को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। वहीं बेटी को मोबाइल फोन के इस्तेमाल और अन्य गतिविधियों को लेकर डांटने-फटकारने की बात भी सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शटडाउन के बावजूद दौड़ी मौत की बिजली! 11 केवी लाइन पर काम कर रहे विद्युत कर्मी की करंट से दर्दनाक मौत

आरोप है कि दो माह पूर्व हरियाणा में विवाह के बाद रह रही बेटी जानकी, अपने पति धर्मवीर शर्मा के साथ 20 जून की रात गांव पहुंची। तहरीर के मुताबिक पत्नी खष्टी देवी, बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर ने मिलकर सो रहे चंद्रशेखर पर दराती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग...जागेश्वर धाम में आकार ले रहा दिव्य आश्रम, श्रावण मास में होगा भव्य शुभारंभ -- साधकों व श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विशेष आकर्षण

बताया गया है कि आरोपी घायल चंद्रशेखर को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पहले धौलादेवी अस्पताल, फिर अल्मोड़ा बेस अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद मृतक के पिता नारायण दत्त पांडे ने दन्यां थाने में बहू, पोती और दामाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी को लगी मौत की झपकी, स्कॉर्पियो गंगा में समाई

दन्यां थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा हरियाणा में भी पुलिस टीम भेजी गई है। मामले की गहन जांच जारी है। इस नृशंस हत्या की घटना से सेली गांव समेत पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119