उत्तराखंड : घर से लापता बहू राजस्थान में मिली -अल्मोड़ा पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस कर सकुशल लौटाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने सर्विलांस की मदद से राजस्थान से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, गत 27 मई को सोमेश्वर निवासी बहादुर राम ने कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्रवधू बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने महिला की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी तथा प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सुनील धानिक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस और सर्विलांस टीम ने लगातार सुरागरसी, पतारसी और तकनीकी जांच की। जांच के दौरान महिला की लोकेशन राजस्थान के किरनपथ क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119