Uk…19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव -हाईकोर्ट के आदेश पर होगा दोबारा पोस्टमार्टम, हत्या या आत्महत्या का सच तलाशेगी जांच

खबर शेयर करें 👉

17 वर्षीय मुर्सलीन की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मानपुर रोड स्थित नौगजा कब्रिस्तान से दफनाए गए मुर्सलीन के शव को 19 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पैनल पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।


काशीपुर के परगना मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर शव का पंचनामा भरा। इस दौरान सीओ प्रशांत कुमार, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह, कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई गणेश पांडेय समेत प्रशासनिक अधिकारी और मृतक के परिजन मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Google पर खोजा कस्टमर केयर नंबर, APK फाइल खोलते ही खाते साफ, महिला से 98 हजार की साइबर ठगी


गौरतलब है कि कटोराताल क्षेत्र की विजय नगर नई बस्ती निवासी मुर्सलीन की 17 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने शुरू से ही मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी और नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया है।


मृतक के चाचा इस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि मुर्सलीन का एक किशोरी से प्रेम संबंध था। आरोप है कि इस संबंध की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के पिता शकील, भाई फैज आलम, शान, शावेज और अन्य परिजनों ने मुर्सलीन को लगातार धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिजनों का आरोप है कि 16 मई की रात आरोपितों ने मुर्सलीन को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह तनाव में रहने लगा और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बरेली रोड धान मिल से बाजार को निकली युवती लापता -10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग


पुलिस ने घटना के लगभग दो सप्ताह बाद आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग...पत्नी पर टूटा हैवानियत का कहर : डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति फरार


वहीं, मृतक के पिता इमरान ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में दावा किया कि उनके बेटे का शव घर की छत पर मिला था और उसके कान के नीचे चोट के निशान थे। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। इसी आधार पर उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी।


अब पैनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। मामले की अगली सुनवाई 15 जून को निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119