उत्तराखंड : पुणे में दर्दनाक हादसा — डंपर ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी, बिंदुखत्ता में मातम
लालकुआं(नैनीताल)। महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना में बिंदुखत्ता निवासी एक युवा मास्टरशेफ की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी 31 वर्षीय मनीष जोशी पुत्र एल.डी. जोशी पुणे के एक प्रतिष्ठित होटल में मास्टरशेफ के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव को एंबुलेंस के माध्यम से बिंदुखत्ता भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मनीष जोशी अपने परिवार की पांच बहनों के इकलौते भाई थे और अभी अविवाहित थे। उनके असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर रात शव के घर पहुंचने की संभावना है, जबकि शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवा बेटे की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और परिजन बदहवास हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uk…19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव -हाईकोर्ट के आदेश पर होगा दोबारा पोस्टमार्टम, हत्या या आत्महत्या का सच तलाशेगी जांच