फेसबुक फ्रेंड के लिए बहू ने कराई 18 लाख की चोरी -नकदी-जेवर के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर । शक्तिफार्म क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई करीब 18 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि घर की बहू ने ही अपने फेसबुक मित्र के लिए चोरी करवाई थी। पुलिस ने बहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं।
आजाद वार्ड नंबर-1, शक्तिफार्म निवासी निशिकांत पुत्र नीमचंद्र हालदार ने 7 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 6 अप्रैल को दिन में उनके घर की अलमारी के लॉकर से 12 लाख रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि चौकी इंचार्ज ललित चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान घर के लोगों से भी पूछताछ की। संदेह के आधार पर जब निशिकांत की पुत्रवधू अमिता हालदार पत्नी सपन हालदार से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


अमिता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए सोमनाथ हालदार पुत्र सुखलाल हालदार निवासी बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। बातचीत के दौरान अमिता ने सोमनाथ को घर में रखी नकदी और जेवरात की जानकारी दे दी।


6 अप्रैल को जब घर के अन्य सदस्य जलाभिषेक के लिए मंदिर गए थे, उसी दौरान अमिता ने अलमारी से नकदी और जेवर निकाल लिए और सोमनाथ को शक्तिफार्म बुलाकर उसे बैग में भरकर दे दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


पुलिस ने सोमनाथ के घर से 4,98,900 रुपये नकद, चार जोड़ी पायल, दो चेन, दो कंगन और एक जोड़ी कुंडल बरामद किए हैं। पूछताछ में सोमनाथ ने भी स्वीकार किया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे और अमिता ने ही उसे बुलाकर नकदी और जेवरात सौंपे थे।


पुलिस ने विगत दिवस अमिता हालदार और सोमनाथ हालदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में ममता राणा, हरीश राम और भूपाल सिंह बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119