खंडहर स्कूल बना नशेड़ियों का अड्डा -लापता छात्रा का बैग मिलने से मचा हड़कंप
मोटाहल्दू (नैनीताल)। मोतीनगर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक खंडहर पड़े स्कूल में अवैध गतिविधियां संचालित होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लंबे समय से रात-दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।



मामला उस समय और गंभीर हो गया जब कुछ दिन पहले मोटाहल्दू से लापता हुई एक छात्रा का बैग और उसकी किताबें इसी खंडहर से बरामद हुईं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोतीनगर स्थित इसी खंडहर स्कूल में रहता है। इसके बाद लोग उसे लेकर स्कूल परिसर पहुंचे।
स्कूल के अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। वहां बिस्तर, कपड़े, बड़ी संख्या में डिस्पोजेबल सिरिंज, नशे के इंजेक्शन की खाली कोयल और दवाओं की खाली शीशियां पड़ी मिलीं, जिससे यहां नशे के सेवन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है।
इसी दौरान लोगों को वहां से मोटाहल्दू से लापता हुई छात्रा का बैग और उसमें रखी किताबें भी मिलीं। हालांकि मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया व्यक्ति खिड़की के रास्ते फरार हो गया।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से खंडहर स्कूल की जांच कर वहां चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लालकुआं कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल