धनुषपुल में बहती मिली युवक की लाश -रिश्तेदारी से घर लौटते समय हुआ था लापता

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। बनबसा क्षेत्र के धनुषपुल के पास पानी में बहती हुई एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुल के पास पानी में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश कश्यप (32) पुत्र राम कुमार, निवासी माधोटांडा, जिला पीलीभीत के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

बताया गया कि सुरेश कश्यप कुछ दिन पहले बनबसा की कैनाल कॉलोनी में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। वह रिश्तेदारी से घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अपने घर नहीं पहुंच पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119