हल्द्वानी में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश -छह मोबाइल और केटीएम बाइक बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा पुलिस ने झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त KTM ड्यूक बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल को लाल मस्जिद के सामने बनभूलपुरा निवासी जुबैर आलम ने तहरीर दी कि 3 अप्रैल की रात वह कैंचीधाम से यात्रियों को छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की पार्किंग में खड़ी कर पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे के पास काले रंग की KTM बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके हाथ से सैमसंग गैलेक्सी A-35 मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


मामले में बनभूलपुरा थाना में एफआईआर संख्या 53/2026 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं इससे एक दिन पहले रोडवेज के पास भी मोबाइल छीनने की घटना हुई थी, जिसमें कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 115/2026 दर्ज है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


जांच के दौरान पुलिस ने गौला पार्किंग के पास से फैजान अली (19) निवासी गौला गेट, जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से KTM ड्यूक बाइक (UK04 AR 6839) और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रोडवेज, केएमयू के पीछे पटरी, बेस अस्पताल के पीछे, प्रेम टाकीज और राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अलग-अलग समय पर मोबाइल झपटने की घटनाएं की थीं।
पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन में सैमसंग, रेडमी, ओप्पो, पोको, वनप्लस और मोटोरोला कंपनियों के फोन शामिल बताए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


इस कार्रवाई के लिए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119