सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान -पीलीभीत जाते समय बाइक फिसली, एसटीएच में तोड़ा दम
हल्द्वानी। शहर में सड़क पर बने गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली। महिला अपने पति के साथ बाइक से पीलीभीत जा रही थी, तभी रास्ते में गड्ढे में बाइक फंसने से हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर डहरिया निवासी संतोष कुमार अपनी पत्नी मीना और बेटे विकास के साथ हल्द्वानी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को संतोष कुमार अपनी पत्नी मीना के साथ बाइक से पीलीभीत जाने के लिए घर से निकले थे।
मृतका के बेटे विकास के मुताबिक खमरिया पुल के पास सड़क पर बने एक गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मीना को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से मीना को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मीना ने दम तोड़ दिया।
शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल