दो दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। निकटवर्ती गांव सुंदरपुर में बुधवार को दो दिन से लापता एक युवक का शव नदी किनारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोगों और परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि सोमवार को घरेलू कलह के कारण कुंदन नगर निवासी 40 वर्षीय संजीव चावला पुत्र लालचंद्र कहीं चला गया था और तब से उसका कुछ पता नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

बुधवार को निकटवर्ती गांव सुंदरपुर में नदी किनारे शीशम के एक पेड़ से उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, युवक मेहनत-मजदूरी करता था और उसके घर में मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिनेशपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119