देवाल बाजार में कमरे से मिला कर्मचारी का शव -पुलिस ने तोड़कर खोला दरवाज़ा

खबर शेयर करें 👉

थराली/देवाल। देवाल बाजार में स्थित एक किराए के कमरे में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज चंद्र (26 वर्ष), पुत्र मदन मोहन जोशी निवासी ग्राम जिमखोला, थाना गरुड़ (जिला बागेश्वर) थे। वह वर्तमान में जनता हाई स्कूल सरकोट में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और देवाल बाजार में किराए पर रह रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट

मकान मालिक दीप चंद्र ने पुलिस को बताया कि मनोज चंद्र बीते दिन से कमरे से बाहर नहीं निकले, जिस पर शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष थराली तथा चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत

कमरे में मनोज चंद्र मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119