खटीमा में वरिष्ठ व्यवसायी का शव संदिग्ध हालात में मिला -लाइसेंसी रिवाल्वर और दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। नगर के वरिष्ठ व्यवसायी का शव सुजिया नहर के पास बांस के पेड़ों के बीच संदिग्ध अवस्था में फंसा मिला। मौके से व्यवसायी की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि व्यवसायी ने स्वयं को गोली मारकर जीवन समाप्त किया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र शाह ने बताया कि पुलिस को अपराह्न 1:50 बजे सुजिया ग्राम प्रधान विक्की राणा ने फोन पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। हल्का इंचार्ज किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान जशोधर भट्ट (62 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रेम बल्लभ भट्ट, निवासी कंजाबाग, के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पुलिस के अनुसार व्यवसायी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचा था, जो मौके से बरामद कर ली गई है। बताया गया कि जशोधर भट्ट सुबह करीब 10 बजे घर से नाश्ता कर निकले थे। इससे पहले उन्होंने अपने बेटे से वित्तीय लेन-देन को लेकर बातचीत की थी, जिसे सामान्य बताया गया।


ग्रामीणों के अनुसार बकरी चराने गए लोगों ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी हेमा देवी भट्ट, बेटा गौरव भट्ट और बेटी बबीता भट्ट को छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


सीओ विमल रावत ने बताया कि दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119