गंगोलीहाट के बोयल में दर्दनाक हादसा: स्विफ्ट कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। तहसील अंतर्गत बोयल गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे गांव के दो लोगों की मौके पर ही और इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है।


हादसा गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर न्याय पंचायत पोखरी भेंरग के ग्राम बोयल में हुआ। स्विफ्ट कार संख्या UK-05 TA-5117 गंगोलीहाट से बोयल गांव की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा गांव से करीब चार किलोमीटर पहले हुआ, जहां वाहन अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


घटना की सूचना मिलते ही राहगीर और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गंगोलीहाट कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में गिरी कार से दोनों घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


हादसे में बोयल गांव निवासी भूपाल सिंह (36 वर्ष), पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवनाथ (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। शिवनाथ पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं और गंगोलीहाट से लौट रहे थे, जबकि भूपाल सिंह वाहन चला रहे थे।


दो लोगों की मौत से बोयल गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि पोस्टमार्टम सीएचसी बेरीनाग में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119