उत्तराखंड…हल्द्वानी में सनसनी : सिंचाई नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। वहीं, शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119