उत्तराखंड…चीड़ के जंगलों पर लीसा माफिया का वार -27 टिन अवैध लीसा जब्त, ठेकेदार पर ब्लैकलिस्ट की तलवार
अल्मोड़ा। जागेश्वर वन क्षेत्र के अंतर्गत वन पंचायत चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान (निकासी) के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 टिन अवैध लीसा जब्त किया है। मामले में संबंधित ठेकेदार का एच-2 तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट किए जाने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
वन विभाग के अनुसार 24 जून को वन पंचायत चगेठी में बड़े पैमाने पर अवैध लीसा निकासी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद 25 जून को वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया।
जांच में सामने आया कि लीसा छेवक खड़क सिंह चिलवाल, निवासी चेलछीना, द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए चीड़ के पेड़ों से अवैध रूप से लीसा निकाला जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कई पेड़ों पर दो से तीन गहरे घाव किए गए थे। इतना ही नहीं, नियमों के विपरीत पतले और संवेदनशील चीड़ के पेड़ों पर भी ब्लेड लगाकर लीसा निकाला गया, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा।
कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से 27 टिन अवैध लीसा जब्त कर धौलादेवी मोटर रोड डिपो में सुरक्षित रखवा दिया। विभाग ने संबंधित ठेकेदार का एच-2 तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उसे भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत विभागीय कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और अवैध दोहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…बागेश्वर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा वार –962 ग्राम चरस के साथ नैनीताल-अल्मोड़ा के तीन युवक गिरफ्तार
विरासत स्टोर के शुभारंभ पर बोले सांसद अजय भट्ट, ‘वोकल फॉर लोकल’ को साकार कर रहे हैं गिरीश कांडपाल
उत्तराखंड…लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा -खाई में गिरी कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 की मौत, दो घायल एयरलिफ्ट