विरासत स्टोर के शुभारंभ पर बोले सांसद अजय भट्ट, ‘वोकल फॉर लोकल’ को साकार कर रहे हैं गिरीश कांडपाल
:हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने सोमवार को हल्द्वानी-काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल के विरासत स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन और विपणन के क्षेत्र में गिरीश कांडपाल के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट कार्य गिरीश कांडपाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौसानी क्षेत्र की समृद्ध विरासत और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, विभिन्न प्रकार की चटनियां, जैम सहित अन्य स्थानीय उत्पादों का उत्पादन एवं विपणन किया जा रहा है, जिससे किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक व्यावसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय संसाधनों को सशक्त बनाने का प्रेरणादायक अभियान है। ऐसे नवाचारों और उद्यमिता से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
सांसद अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि गिरीश कांडपाल का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा तथा प्रदेश में आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा देगा। उन्होंने गिरीश कांडपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज और प्रदेश हित में किए जा रहे उनके प्रयासों को प्रशंसनीय और अनुकरणीय बताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हल्द्वानी में सनसनी : सिंचाई नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
उत्तराखंड…लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा -खाई में गिरी कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 की मौत, दो घायल एयरलिफ्ट
उत्तराखंड…24 घंटे में हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन -लूट की वारदात का खुलासा, दो शातिर बदमाश दबोचे, मोबाइल-नकदी बरामद
हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने ली शपथ -‘सहकार से समृद्धि’ का लिया संकल्प