पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत के बाद मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भीमताल बाईपास पर दर्दनाक हादसा : नाले के तेज बहाव में बहकर तीन साल की बच्ची की मौत

शनिवार सुबह सिसौना मजरा निवासी 20 वर्षीय उदय सिंह धामी पुत्र करन सिंह धामी को पेट मे दर्द की शिकायत पर परिजन सामुदायिक अस्पताल लाए थे। यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर दिया। रविवार सुबह 5.20 बजे उदय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उदय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए का छात्र था। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उदय के पिता सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते है। उदय का परिवार मूल रुप से धारचूला का निवासी है। एसएसआई कविन्द्र शर्मा ने बताया कि मौत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119