उत्तराखंड…गंगोत्री हाईवे पर मौत की खाई: 80 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -नागपुर के बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हेलगुगाड़ से करीब 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर उस समय हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


जानकारी के अनुसार कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दो यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को खाई से निकालकर तीन एम्बुलेंसों के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं घायल यात्रियों में विमल कुमार (61) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा तथा वाहन चालक यशवीर (35) निवासी पंजाब शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पुलिस ने मृतकों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119