Uk…बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल, एक की पैल्विस में गंभीर चोट

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग पर अनर्सा के समीप शुक्रवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार कपकोट से बागेश्वर मुख्यालय की ओर आ रही बाइक (यूके 04 एआर 5355) को अनर्सा के पास बोलेरो वाहन (यूके 02 टीए 1564) ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार कमल सिंह (20) पुत्र आनंद सिंह और मदन सिंह (16) पुत्र गंगा सिंह घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

चिकित्सकों ने बताया कि कमल सिंह के पैल्विस की हड्डी में चोट आई है, जिसके चलते उनका उपचार जारी है। वहीं मदन सिंह के सिर में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाए जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

घायलों ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119