शादी से लौट रहे व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत
चम्पावत। चल्थी क्षेत्र के दुधौरी गांव में शादी समारोह में आए एक अधेड़ की लधिया नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की वजह अधेड़ का नदी पार करते वक्त पैर फिसलना रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुड़म ग्राम पंचायत निवासी 45 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र पान सिंह बुधवार सुबह रिश्तेदार की शादी में दुधौरी आए थे। शादी से घर लौटते वक्त लधिया नदी पार करने के दौरान अधेड़ का पांव फिसल गया। अनियंत्रित होकर अधेड़ इस दौरान गहरे पानी में डूब गया।
अधेड़ की चीखने की आवाज सुनकर कुछ लोग घटनास्थल पर आए। जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अर्जुन के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन अपने रिश्तेदारी में शादी में आए थे। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी