सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शहीद दीवान सिंह बिष्ट के शहीदी दिवस में शामिल होंगे सांसद अजय भट्ट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड के पाली धन्याल निवासी विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। जैसे ही उसने नहाने के लिए नदी में डुबकी लगाई तो वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नदी में गए उसके पुत्र रोहित ने पिता को डूबते देख आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और विनोद की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ ही दूरी पर उसका शव उतराता दिखाई दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू...किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119