महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत यूपी निवासी पार्वती (30 वर्षीय) पत्नी अनिल कुमार अपने दो बच्चों के साथ राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में एक किराए के मकान में रहती थी। उसका पति अनिल सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी करता है।
पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना था कि बुधवार सुबह रोजाना की तरह उसका पति काम करने गया था। करीब 11 बजे उसे पता चला कि पत्नी ने जहर खा लिया है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जब परिजनों से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर