करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत -परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तरकाशी। तहसील क्षेत्र के सुनाल्डी गांव में एक दुखद हादसे में दिव्यांग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुनाल्डी गांव निवासी मीना देवी (48), पत्नी एन सिंह राणा, घर में पानी गर्म करने के दौरान रॉड हीटर के करंट की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंगद सिंह राणा के अनुसार, महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मृतका स्वयं दिव्यांग थीं, जबकि उनके पति भी दिव्यांग हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है। दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने भी शासन-प्रशासन से परिवार को उचित मदद प्रदान करने की अपील की है।
फिलहाल, करंट लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल