लापता बुजुर्ग का शव जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला, क्षेत्र में सनसनी
चमोली। रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम थप्पल से लापता एक बुजुर्ग का शव चमोली जिले के पोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रौता गांव के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पोखरी थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के अनुसार, गुरुवार को दुर्गाधार चौकी, रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि रौता गांव के जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान अमर सिंह (पुत्र आनंद सिंह), निवासी ग्राम थप्पल, थाना व जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।
बताया गया कि अमर सिंह करीब एक माह से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा रुद्रप्रयाग कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। गुरुवार देर शाम सूचना मिलने के कारण पुलिस टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया।
परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि अमर सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। एक माह पूर्व भी वह इसी तरह घर से चले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम