होली से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिली मौत -होली की खुशियां मातम में बदली… पिता-पुत्र की मौत

खबर शेयर करें 👉


उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से अपने गांव जमालपुर लौट रहे डूंगरी सिंह (27) अपने सात वर्षीय बेटे उमंग के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा।


डिवाइडर से टकराई बाइक, नहर में समा गई जिंदगी
सुबह करीब तीन बजे एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सीधे नहर में जा गिरी। पिता-पुत्र संभल भी नहीं पाए और पानी में डूब गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मौके पर ही खत्म हो गई सांसें
हादसा इतना भयावह था कि डूंगरी सिंह और मासूम उमंग की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब बाइक को नहर में गिरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


नहर से निकाले गए शव, गांव में पसरा सन्नाटा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव नहर से बाहर निकाले। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
होली के रंग फीके, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जिस घर में होली के रंगों की तैयारी हो रही थी, वहां अब मातम पसरा है। एक ही पल में परिवार ने अपने दो सदस्यों को खो दिया। गांव में हर आंख नम है और हर दिल इस दर्दनाक हादसे से दहल उठा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119