हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: जीप की टक्कर से मां-बेटे की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना के अनुसार, सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार रात रातिभानपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार जीप (कुछ रिपोर्ट में कार) ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला किताब श्री और उनके 52 वर्षीय बेटे राज बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद 26 वर्षीय संजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ के जे.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


बताया जा रहा है कि तीनों लोग एटा जिले के जलेसर से एक रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने गए थे और मंगलवार रात वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119