छोटे गैस सिलेंडरों में गैस भरने के दौरान हुए अग्निकांड में घायल महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। विगत दिनों गैस सिलेंडरों मै अवैध रूप से गैस भरने के दौरान हुए अग्निकांड मै घायल महिला की मृत्यु के बाद मृतक के पुत्र ने गैस भरने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है जिसके तहत पुलिस ने मुकदम दर्ज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

पुलिस को दी गई तहरीर में अरुण पुत्र सुनील निवासी वार्ड नंबर 11, नई सुनहरी, थाना- किच्छा ने  छेदालाल पुत्र छोटेलाल निवासी- वार्ड नंबर 11, नई सुनहरी द्वारा अपनी दुकान में अवैध रूप से छोटे गैस सिलेंडर भरने के दौरान आग लगने उसकी माता के झुलसने और दौराने इलाज मृत्यु हो गई है।  प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमापंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद फर्त्याल को दी गई जिस पर कारवाही करते हुए अभियुक्त छेदालाल  पुत्र छोटेलाल निवासी वार्ड नंबर 11, नई सुनहरी, थाना – किच्छा जनपद जीउधम सिंह नगर, को गिरफ्तार किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119