तीनपानी बाइपास में पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर


जानकारी अनुसार तीनपानी बाइपास गौजाजाली बिचली स्थित खनन स्टॉक में गुरुवार सुबह पास की बस्ती में रहने वाले ढाई वर्षीय मासूम गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई, दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया और कार्यवाही का भी विश्वास दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119