ग्राफिक एरा के लघु कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने कुमाउंनी संस्कृति के पहलुओं को जाना
भीमताल। ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में भारतीय सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश पर संचालित लघु अवधि कार्यक्रम में नौ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने भारतीय व कुमाउंनी संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई व संस्कृति के सभी पहलुओं के बारे में जाना। इन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने ऐपण कला भी सीखी और अपने साथ ले जाने के लिए कैनवास पर ऐपण कलाकृति उतारी।


उन्होंने कुमाउंनी खाना बनाना सीखा और आलू के गुटके और पहाड़ी रायता बनाया। प्रत्येक दिन उन्हें हिंदी बोल चाल भी सिखाई गयी, जिसे उन्होंने ने शीघ्र सीख लिया और प्रयोग किया। ग्राफिक एरा के कुमाउंनी सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को भी यह सीखने में मदद की। सभी प्रतिभागियों ने ग्राफिक एरा के शिक्षकों व विद्यार्थियों को भारतीय व कुमाउंनी संस्कृति से अवगत कराने के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे उन्हें भारत में उन्हें बहुत स्नेह मिला और वो बहुत सुखद यादों के साथ वापस जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम