सड़क हादसे में रेस्टोरेंट के बावर्ची की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर।  रेस्ट्रोरेंट में काम कर बाइक से घर को लौट रहे एक बावर्ची की मिस्सरवाला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला गंज निवासी रोहित कुमार (34 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार जसपुर में स्थित रस्तोगी रेस्टोरेंट में बावर्ची का काम करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारिश और कलसा नदी का कहर, आधा दर्जन मकान खतरे में

वह रेस्टोरेंट से काम निपटाकर लौट रहा था। गांव मिस्सरवाला में पुलिया के पास उसकी बाइक खाई में पड़ी मिली। शव बाइक के नीचे दबा मिला। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रों को रोता बिलख्ता छोड़ गए हैं। खबर लिखे जाने तक यह ज्ञात नहीं हो सका है कि रोहित की बाइक को किस वाहन से टक्कर लगी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119