जसपुर में दीवार से दबकर युवक की मौत
काशीपुर। लघुशंका के लिए गए युवक की दीवार से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ग्राम भोगपुर में बंगाली कॉलोनी निवासी राजेश कुमार (25) पुत्र डोरीलाल अपने घर की कच्ची दीवार के पास लघुशंका करने गया था। लघुशंका के दौरान दीवार भरभरा कर राजेश के ऊपर गिर गई। दीवार की आवाज सुनकर पत्नी ने शोर मचाकर परिजन और ग्रामीणों को जगाया। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर राजेश को बाहर निकाला। लेकिन तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई थी। राजेश ने अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ा है।
उन्होंने बताया राजेश गुजरात और राजस्थान में काम करता था। एक माह पहले ही वह राजस्थान से लौटा था। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपराम पौरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जंगली जानवरों से बचाव को खड़ी की थी दीवार
जसपुर। मृतक के पिता ने डोरीलाल ने बीते वर्ष पुराना कच्चा घर तोड़कर पक्का मकान बनवाया था। डोरीलाल, अपनी पत्नी दो पुत्रों तथा पुत्र वधू के साथ घर में रहते थे। जंगली जानवरों से बचाव को उन्होंने पुराने मकान की कच्ची दीवारें खड़ी रहने दी। इसी दीवार में दबकर राजेश की मौत हो गई। डोरीलाल बेटे के शव को देखकर बार-बार दीवार को खड़ी कराने की बात कहते हुए अपनी छाती पीट रहे थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार