उत्तराखंड -कैंची धाम से लौटते वक्त मौत : पिता बोले- बेटे की हत्या हुई, मोबाइल-पर्स गायब

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली से बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आए एक युवक की भूमियाधार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक के साथ आए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर, बरेली निवासी 25 वर्षीय केशव भारद्वाज एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपनी कंपनी के कुछ साथियों के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


रात के समय ज्योलीकोट से आगे भूमियाधार स्थित एक रिजॉर्ट की ओर जाते वक्त खड़ी चढ़ाई पर केशव की बाइक अनियंत्रित होकर रैंप से नीचे गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता दिनेश भारद्वाज हल्द्वानी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि केशव का मोबाइल फोन और पर्स गायब है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कंपनी के चार साथियों के साथ आया था, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119