UkNews-कैंची धाम जा रहे युवक की 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत, सिर पर गंभीर चोट बनी काल

खबर शेयर करें 👉


भवाली/नैनीताल। भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे एक युवक की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


जानकारी के अनुसार अनुराग बाजपेई (28) पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई निवासी मोसमद्दी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) विगत दिवस शाम करीब सात बजे भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान निगलाट के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119