एलपीजी महंगी, चूल्हा सस्ता: हल्द्वानी में जलौनी लकड़ी की मांग से वन निगम पर बढ़ा दबाव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एलपीजी के बढ़ते दाम और गैस आपूर्ति के संकट ने हल्द्वानी में होटल, रेस्टोरेंट और वेंक्वेट हॉल संचालकों को फिर से पारंपरिक ईंधन की ओर लौटने को मजबूर कर दिया है। हालात यह हैं कि चूल्हा जलाने के लिए जलौनी लकड़ी की मांग अचानक इतनी बढ़ गई है कि वन निगम को अब इसके लिए आधुनिक डिजिटल व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है।


वन निगम के डीएसएम उपेन्द्र सिंह ने बताया कि अब जलौनी लकड़ी लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इच्छुक व्यक्ति केवल [email protected] पर ईमेल भेजकर लकड़ी खरीदने का परमिट प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल में आवेदन के साथ पैन कार्ड की प्रति भेजनी होगी। मेल प्राप्त होते ही वन निगम की ओर से लकड़ी खरीदने का परमिट आवेदक के इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा, जिसके बाद वह निगम की टाल से आसानी से जलौनी लकड़ी खरीद सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


आरामशीनों में सन्नाटा, निगम पर बढ़ा दबाव
शहर की स्थानीय आरामशीनों में जलौनी लकड़ी का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। इसके चलते अब वन निगम पर जलौनी लकड़ी उपलब्ध कराने का दबाव बढ़ गया है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सितारगंज जेल से करीब 30 कुंतल जलौनी लकड़ी की बड़ी मांग भेजी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


नए टाल खोलने की तैयारी
वर्तमान में वन निगम के लालकुआं स्थित दो नंबर और छह नंबर डिपो से जलौनी लकड़ी की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा रानीबाग चित्रशिला में भी एक टाल के माध्यम से लकड़ी की आपूर्ति की जा रही है। वन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव आता है तो लोगों की सुविधा के लिए अन्य स्थानों पर भी नए टाल खोले जा सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


वन निगम की जीएम डॉ. तेजस्विनी पाटिल ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट और वेंक्वेट हॉल से जलौनी लकड़ी की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस विषय में अभी शासन की ओर से कोई नए निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जलौनी लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा जाता है, तो वन निगम नए बिक्री केंद्र खोलने पर विचार करेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119