संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जहरीला पदार्थ गटकने की आशंका
हल्द्वानी। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटकने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां छह दिन तक उपचार चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार वार्ड-5 टैगोर नगर शक्तिफार्म निवासी 20 वर्षीय सुजीत मंडल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उसका छह दिनों तक इलाज चला। उपचार के दौरान शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण