उत्तराखंड…पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकला युवक -सिंचाई नहर में मिला शव, मौत से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर/ नैनीताल। हाथीडंगर क्षेत्र में सोमवार देर रात सिंचाई नहर में गिरने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव नहर से बरामद होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे नहर से बाहर निकालकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर निवासी सोनू पुत्र सुरेश सोमवार शाम मजदूरी करने के बाद घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, घर में किसी बात को लेकर पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद सोनू घर से बाहर निकल गया। इसी दौरान घर के पास स्थित सिंचाई नहर में पैर फिसलने से उसके गिरने की बात सामने आई।

सोनू के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने नहर में उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद सोनू कुछ दूरी पर नहर में मिला। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

घटना की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119