प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती- फैकल्टी की कमी होगी दूर

खबर शेयर करें 👉

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी मंजूरी, शिक्षण-प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब फैकल्टी की कमी आड़े नहीं आएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा तथा शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों को नई गति मिलेगी। सरकार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में विशेषज्ञ फैकल्टी की बड़े स्तर पर तैनाती की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


कॉलेजवार तैनाती के अनुसार राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 41, हरिद्वार में 12, श्रीनगर में 33, हल्द्वानी में 24, रुद्रपुर में 2 तथा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। एनेस्थीसिया सहित दो दर्जन से अधिक संकायों में नियुक्तियां हुई हैं।
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नई नियुक्तियों से फैकल्टी की कमी दूर होगी, जिससे मेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और संबद्ध चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं भी और सुदृढ़ होंगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119