ताड़ीखेत में सीएम धामी का जनसंवाद -77.25 करोड़ की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर में कई घोषणाएं, समस्याओं का मौके पर समाधान

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से संवाद किया, विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कई जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले में कुल 77.25 करोड़ रुपये की लागत की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 47.85 करोड़ रुपये की लागत से 9 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29.40 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


मुख्यमंत्री ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें विकासखंड भिकियासैंण में गगास व रामगंगा नदियों पर तटबंध निर्माण एवं पैदल पथ, देवलीखेत, चौनलिया, खिरखेत व भुजान के राजकीय इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम, सनणा सिंचाई लिफ्टिंग योजना का उच्चीकरण, रानीखेत में एनसीसी ग्राउंड/स्टेडियम हेतु 1 करोड़ रुपये, रानीझील का विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण की घोषणा शामिल है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को जनता के द्वार तक सुलभ कराना है। अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है और बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है—दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए मानसखंड के पौराणिक मंदिरों के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पलायन निवारण पर मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है और विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राज्य में 1.68 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


रानीखेत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 17 करोड़ रुपये से अधिक की भवानी देवी पेयजल योजना तथा 5 करोड़ रुपये की भतरौजखान–रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना पर कार्य प्रगति पर है।


शिविर के बाद मुख्यमंत्री ने ग्वाल देवता मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत में बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी कैलाश पंत व अनिल शाही, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीडीओ रामजीशरण शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119