धामी सरकार ने 14 नेताओं को बांटे दायित्व -विभिन्न आयोगों-परिषदों में मिली जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने संगठन और नेताओं को दायित्व सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 नेताओं को नियुक्ति दी गई। इस संबंध में गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार देहरादून के कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में सदस्य बनाया गया है, जबकि टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है।
इसके अलावा चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद, देहरादून की चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में जिम्मेदारी सौंपी गई है। चमोली के प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग, टिहरी के खेम सिंह चौहान को ओबीसी कल्याण परिषद तथा टिहरी की सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है।
अल्मोड़ा के गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, देहरादून के बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग और काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी दायित्व सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार