एटीएम के अंदर ठगी -मदद का झांसा देकर युवती का कार्ड बदल 40 हजार उड़ा ले गए टप्पेबाज

खबर शेयर करें 👉

एटीएम के अंदर मदद का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। टप्पेबाजों ने एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी युवती शुक्रवार शाम पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने पहुंची थीं। नकदी निकालने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलने लगीं, तभी दो युवक एटीएम के अंदर आ गए और उनसे बातचीत शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


युवकों ने उन्हें यह कहते हुए सतर्क किया कि उनका एटीएम पिन सुरक्षित नहीं है और उसे तुरंत बदल लेना चाहिए, नहीं तो खाते से पैसे निकल सकते हैं। उनकी बातों में आकर युवती वापस मशीन के पास पहुंचीं और पिन बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इसी दौरान आरोपियों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ ही देर बाद युवती के मोबाइल पर खाते से चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पीड़िता ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119