भालुओं से फसल नुकसान पर भी मिलेगा मुआवजा -धामी सरकार कर रही तैयारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ततैया-मधुमक्खी के हमले को भी मुआवजे में किया शामिल -भालुओं के बदलते व्यवहार पर रिपोर्ट तलब

देहरादून। उत्तराखंड में वन्य जीवों से होने वाले नुकसान को लेकर धामी सरकार लगातार राहत देने के फैसले ले रही है। इसी क्रम में अब सरकार भालुओं से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को भी मुआवजे के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।


सरकार पहले ही भालुओं द्वारा मकान और भवनों को पहुंचाए जाने वाले नुकसान पर मुआवजे की व्यवस्था लागू कर चुकी है। अब किसानों को राहत देने के लिए फसलों को होने वाले नुकसान पर भी मुआवजा देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


वन्य जीव हमले में मौत पर मुआवजा बढ़ाया
धामी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में वन्य जीवों से होने वाले नुकसान के मामलों को गंभीरता से लिया है। सरकार ने वन्य जीवों के हमले से मौत होने पर मिलने वाले मुआवजे की राशि चार लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


इसके साथ ही सरकार ने ततैया और मधुमक्खियों के हमले से होने वाले नुकसान पर भी मुआवजा देने की व्यवस्था लागू की है, जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिल रही है।


भालुओं के बदलते व्यवहार पर अध्ययन
विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि भालुओं के व्यवहार में आ रहे बदलाव और इससे होने वाले नुकसान पर सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विस्तृत अध्ययन के लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


उन्होंने यह भी बताया कि भालुओं से फसलों को होने वाले नुकसान पर मुआवजा देने के प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119