केमू बस में बदले सूटकेस की गुत्थी सुलझी, आभूषण सहित बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। केमू बस में यात्रा के दौरान गलती से बदल गए लाल रंग के सूटकेस की गुत्थी सोमेश्वर पुलिस ने सुलझा दी। पुलिस ने सूटकेस को आभूषण सहित बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया।


कोतवाली सोमेश्वर में बीती 06 मार्च की शाम एक महिला ने सूचना दी कि उसका भाई राजेंद्र सिंह सोने के आभूषण लाल रंग के सूटकेस में रखकर केमू बस से सोमेश्वर से गरुड़ (बागेश्वर) जा रहा था। यात्रा के दौरान मनान क्षेत्र में एक यात्री बस से उतरा, जिसके पास भी लाल रंग का सूटकेस था। इसी दौरान दोनों के सूटकेस आपस में बदल गए और वह यात्री गलती से राजेंद्र सिंह का सूटकेस लेकर चला गया, जबकि अपना सूटकेस बस में ही छोड़ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


गरुड़ पहुंचने पर राजेंद्र सिंह को सूटकेस बदलने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश और पुलिस टीम ने मनान क्षेत्र में सूटकेस की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


लगातार खोजबीन के बाद सोमवार 09 मार्च को ग्राम मैगड़ी, पोस्ट पोखरी से उक्त सूटकेस पूरे सामान और आभूषण सहित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामद सूटकेस और आभूषण महिला को सौंप दिए, जबकि दूसरा लाल रंग का सूटकेस संबंधित व्यक्ति को वापस लौटा दिया गया। सोमेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की दोनों सूटकेस स्वामियों ने सराहना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119